खैरागढ़। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में केसीजी पुलिस द्वारा तेज ध्वनि में डीजे बजाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान लगातार जारी है।
### छुईखदान क्षेत्र में पहली कार्रवाई
दिनांक 11/02/2026 को थाना छुईखदान क्षेत्रांतर्गत आरोपी चन्द्रशेखर विदान (35 वर्ष), निवासी खैरागढ़ के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम की धारा 4 एवं 15 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से डीजे साउंड सिस्टम और डीआई वाहन जब्त किया।
### दूसरी कार्रवाई
दिनांक 18/02/2026 को आरोपी भोला जंघेल (22 वर्ष), निवासी भुलाटोला, थाना छुईखदान के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 02/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम की धारा 4 एवं 15 के तहत प्रकरण दर्ज कर डीजे साउंड सिस्टम एवं पिकअप वाहन जब्त किया गया।
### गंडई क्षेत्र में भी कार्रवाई
इसी प्रकार थाना गंडई क्षेत्रांतर्गत दिनांक 18/02/2026 को आरोपी विशाल नारबोदे (23 वर्ष), निवासी टेमनी, थाना लांझी, जिला बालाघाट (म.प्र.) के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम एवं आईचर वाहन जब्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम केसीजी की इस कार्रवाई में सराहनीय योगदान रहा। बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।


