खैरागढ़।केजऊ राम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने खैरागढ़ एसडीएम एवं डिप्टी कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रभावित किया।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय से जवाहर नवोदय विद्यालय Navoday Vidyalay के लिए 22 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, वहीं सैनिक स्कूल के लिए 30 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें से कई छात्र छत्तीसगढ़ स्तर पर टॉपर भी रहे हैं।
मुलाकात के दौरान एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू ने सभी विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बातचीत की। इस दौरान अधिकांश विद्यार्थियों ने कलेक्टर बनने की इच्छा जताई, जबकि कुछ ने डॉक्टर बनने का लक्ष्य बताया।डिप्टी कलेक्टर पूजा पिचा ने भी बच्चो के कुशलता को सराहा

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, केजऊ राम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी में बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है। यही कारण है कि हर वर्ष यहां से नवोदय, प्रयास, सैनिक स्कूल एवं उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों का चयन होता है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
इस दौरान विद्यालय के संचालक सुरेश चौरे ने बताया कि छात्र-छात्राएं एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर से मिलकर बेहद उत्साहित और प्रेरित महसूस कर रहे हैं।


