खैरागढ़। खैरागढ़-धमधा रोड पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। पखवाड़े भर पहले इसी सड़क पर मंडला के पास हुए हादसे में बाजार अतरिया निवासी गोलू तिवारी की जान चली गई थी। अब 25 मार्च की रात करीब 10 बजे एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबिक, धमधा की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार (CG 08 AA 9995) बाजार अतरिया स्थित साहेब पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। इस टक्कर में इनोवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक पेट्रोल पंप के सामने टायर चेक करने के लिए खड़ा था, तभी तेज रफ्तार इनोवा कार उसे जोरदार टक्कर मार दी।
वीडियो देखें


