खैरागढ़,जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने सभी शासकीय विभागों के कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि दोपहिया वाहन से आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर कार्यालय आएँ तथा चार पहिया वाहन से आने वाले कर्मचारी सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएँ। इन निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध विभागीय के साथ-साथ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


