साल्हेवारा। थाना साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम नचनिया टोला स्कूल के पास सोमवार शाम करीब 6 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुण्डाटोला निवासी धनुष नेताम अपने परिजनों के साथ ग्राम कोयलारझोरी में आयोजित नहावन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 AL 5717) की आमने-सामने भिड़ंत ग्राम नचनिया निवासी जल सिंह मेरावी की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 AX 5287) से हो गई।


