गंडईपंडरिया (छत्तीसगढ़)
नगर पंचायत गंडई में पदस्थ इंजीनियर लोकेश शर्मा (उम्र लगभग 46 वर्ष), निवासी रायपुर, की सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे गंडई से ड्यूटी खत्म कर रायपुर लौट रहे थे, तभी दनिया पुल पर अनियंत्रित होकर गिर पड़े और डूबने से उनकी मौत हो गई।


