Latest News

दैनिक न्यूज
लाल आतंक के अंत में सुरक्षा बलों की भूमिका सराहनीय - केंद्रीय गृह मंत्री


Suresh verma
06-04-2025 01:46 PM
65
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर अब लाल आतंक से बाहर निकलकर उन्नति की ओर अग्रसर है। यह बदलाव हमारे वीर जवानों की बहादुरी और सतत प्रयासों का परिणाम है।डीआरजी, कोबरा बटालियन, छत्तीसगढ़ पुलिस और पैरा मिलिटरी फोर्सेस की इसमें उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा कैम्पों की स्थापना से अनेक गाँव नक्सल मुक्त हो रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नक्सली हिंसा में घायल होने वाले जवानों के बेहतर इलाज के लिए रायपुर और जगदलपुर में विशेष अस्पतालों की स्थापना की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जवानों से आत्मीय बातचीत में कहा कि सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।
ADS
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर पण्डूम जैसे सांस्कृतिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच बस्तर की कला, संस्कृति, खानपान, वेशभूषा, आभूषण, नृत्य-संगीत को देश-विदेश तक पहुँचाने का माध्यम बना है।
*भय से विश्वास की ओर बढ़ता बस्तर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर पण्डुम जैसे सांस्कृतिक आयोजन में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हर बार उनके आगमन से प्रदेश के वीर जवानों का हौसला बढ़ता है।
ADS
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह संवाद बस्तर के उस परिवर्तन का प्रतीक है जो भय से विश्वास, आतंक से विकास की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय नेतृत्व और जवानों के साहस ने मिलकर बस्तर को एक नई दिशा दी है। उन्होंने जवानों को सफल नक्सल ऑपरेशनों के लिए बधाई दी और उनके योगदान को नमन किया।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर की शांति के लिए हमारे सुरक्षा बल के जवान पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। बस्तर को नक्सल मुक्त करना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हम सब मिलकर इस संकल्प को पूर्ण करेंगे।
ADS
Comments (0)
दैनिक न्यूज
मदनपुर के शुभम साहू ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, इंडियन नेवी में चयन के बाद हुआ भव्य स्वागत
BY Dinesh Sahu • 15-04-2025

छत्तीसगढ
खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
BY Suresh verma • 18-04-2025

स्वास्थ्य
गर्भवती महिला की जान बचाने वाली जटिल सर्जरी: आशा हॉस्पिटल छुईखदान की चिकित्सकीय विशेषज्ञता का उदाहरण
BY Suresh verma • 14-04-2025

स्वास्थ्य
नवापारा में 19 अप्रैल को लगेगा स्वास्थ्य शिविर, मिलेगा निःशुल्क जांच की सुविधा
BY Suresh verma • 18-04-2025

छत्तीसगढ
खुशीराम जंघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
BY Suresh verma • 18-04-2025
