खैरागढ़,राज्य सरकार युवाओं की प्रतिभा और समाजसेवा के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष भी युवा रत्न सम्मान योजना का आयोजन कर रही है। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहसिक, शैक्षणिक, खेल और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों का चयन किया जाएगा।
योजना का उद्देश्य न केवल प्रतिभाशाली युवाओं को मंच प्रदान करना है, बल्कि उनकी क्षमता, नेतृत्व और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान को सम्मानित कर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना भी है। चयनित युवाओं को राज्य युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में 12 जनवरी 2026 को रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।


