खैरागढ़। ब्लाक के समीपस्थ ग्राम पंचायत बाजार अतरिया के आश्रित ग्राम कुसमी में आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की उपस्थिति में उचित मूल्य की दुकान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम कुसमी के राशन कार्ड धारकों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई, क्योंकि पहले उन्हें राशन के लिए बाजार अतरिया तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
ग्राम पंचायत बाजार अतरिया की सरपंच बिमला हरप्रसाद वर्मा ने इस शुभ कार्य के अवसर पर कहा कि यह चुनावी वादा था, जिसे आज पूरा किया गया है। इसके पहले भी बिमला ने गली-गली में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय के मरम्मत जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों का वादा किया था, जो अब धीरे-धीरे पूरे होते दिखाई दे रहे हैं।


