खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने खैरागढ़ नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 4, राज फैमिली के पार्षद एवं सभापति सुमित टांडिया को महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें जनजाति गौरव दिवस जिला कार्यशाला के आयोजन हेतु मोहला-मानपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।
जनजाति गौरव दिवस जिला कार्यशाला के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा जिला प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इसमें सुमित टांडिया को मोहला-मानपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी संगठन ने उनकी कार्यकुशलता, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। इस नियुक्ति को उनके प्रति पार्टी नेतृत्व के विश्वास और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।
नगर पालिका में सभापति की जिम्मेदारी निभाने के साथ अब सुमित टांडिया संगठनात्मक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
DNnews | खबर वही, जो लगे सही



