खैरागढ़ ,राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन मानस की विभिन्न मांगो, समस्याओं, शिकायतों का त्वरित समाधान करने, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के उददेश्य से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत जिले का पहला जन समस्या निवारण शिविर 4 मई सोमवार को जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम पंचायत गेरूखदान में पंचायत भवन के पास आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
गेरूखदान कलस्टर पंचायत में ग्राम पंचायत रामपुर, कोसमर्रा, चोभर, कोपरो, गेरूखदान, सरोधी, बकरकट्टा, समुन्दपानी, कुम्हरवाड़ा, देवरचा, भावे, भोथली, गातापार, चोरलाडीह, पंचायत शामिल किए गए हैं। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने कहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत खैरागढ़- छुईखदान- गंडई- जिले में तीनों नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे कलस्टरवार 4 मई से 5 जून के मध्य 19 शिविर आयोजित किए जाऐंगे।


