खैरागढ़ (KCG) के ग्राम पंचायत संडी के आश्रित ग्राम मुड़पार में जमीन दलाल द्वारा करीब 50 वर्षों से बने सार्वजनिक सड़क मार्ग पर फेंसिंग कर कब्जा किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
इस अवैध कब्जे के कारण ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस रास्ते पर कब्जा किया गया है, वह आम रास्ता है, जिसका उपयोग वर्षों से गांव के लोग आवागमन के लिए करते आ रहे हैं। सड़क बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर सार्वजनिक रास्ते से कब्जा हटाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
👉 क्या प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेगा?
👉 कब मिलेगा ग्रामीणों को उनका हक़ का रास्ता?
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।


