📍 खैरागढ़ (केसीजी)
खैरागढ़ थाना में दर्ज मर्ग क्रमांक 29/2026 धारा 194 बीएनएस की जांच में सामने आया है कि मृतक तुलाराम पटेल (45), पिता कार्तिक राम पटेल, निवासी किल्लापारा वार्ड नं. 11 खैरागढ़, पेशे से बिल्डिंग ठेकेदार था।
जानकारी के अनुसार, उसके साथ ग्राम गाडाडीह की परदेशनीन बाई (40), पति स्व. शिवा यादव, रेजा मजदूर के रूप में काम करती थी। मृतक कभी-कभी उसे शाम के समय मोटरसाइकिल से घर छोड़ने जाता था।
👉 08 मार्च 2026 की शाम को भी तुलाराम पटेल उसे छोड़ने ग्राम गाडाडीह गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने अवैध संबंध के शक में एकराय होकर उसे रोक लिया और “तुम यहां क्यों आते हो, गांव को बिगाड़ रहे हो” कहते हुए हाथ-मुक्के और लात से बेरहमी से मारपीट की।
मारपीट में गंभीर रूप से घायल तुलाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
⚖️ कानूनी कार्रवाई
घटना के संबंध में पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत धारा 103(2), 190, 191(1), 191(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
👥 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना (35)
2️⃣ समय यादव (45)
3️⃣ आशीष यादव उर्फ बोदू (42)
4️⃣ रूपलाल वर्मा (26)
5️⃣ पल्टन वर्मा (60)
6️⃣ पवन वर्मा (35)
➡️ साथ ही दो विधि से संघर्षरत बालक
सभी निवासी ग्राम गाडाडीह, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़)।


