खैरागढ़ में जिला साहू संघ केसीजी द्वारा भक्त माता राजिम महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय सिविल लाइन अकरजन रोड स्थित माँ कर्मा धाम में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर माँ कर्मा धाम में मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना से हुआ। मंत्रोच्चार के साथ भक्त माता कर्मा एवं भक्त माता राजिम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। अतिथियों का बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर मंच तक लाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरेंद्र साहू (प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में संदीप साहू (कसडोल विधायक), यशोदा वर्मा (खैरागढ़ विधायक), जीतेन्द्र साहू (तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष), सत्यप्रकाश साहू, साधना साहू, सत्यवती साहू, डॉ. सुनील साहू, भागवत साहू एवं कोमल साहू सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
मंच को संबोधित करते हुए डॉ. नीरेंद्र साहू ने समाज की एकता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब समाज निस्वार्थ भाव से कार्य करेगा। उन्होंने कुछ पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए समाज में सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता बताई।
खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहू समाज की एकता ने उन्हें दो बार विधायक बनाया। उन्होंने जिला साहू संघ भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कसडोल विधायक संदीप साहू ने कहा कि समाज की एकजुटता से ही तेलघानी बोर्ड का गठन हुआ और वे स्वयं भी समाज के सहयोग से विधायक बने हैं।
इस अवसर पर केसीजी जिलाध्यक्ष टीलेश्वर साहू,बिशेसर साहू, भुनेश्वर साहू, नूनकरण साहू सहित जिला, हेमू साहू तहसील व परिक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


