☁️ जहरीले धुएँ का गुब्बारा, गांवों में दहशत
खैरागढ़ के जालबांधा स्थित शनि मंदिर के पास एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री से घना, जहरीला और अत्यधिक जलनशील धुआँ उठने लगा, जिसने आसमान में धुएँ के गुब्बारे जैसा भयावह दृश्य बना दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुआँ इतना घना था कि आस-पास के गांवों में कुछ देर के लिए बादलों जैसा माहौल बन गया। लोगों को ऐसा लगने लगा मानो बारिश होने वाली हो।
गनीमत यह रही कि धुएँ की दिशा ऊपर आसमान की ओर रही। यदि यह धुआँ गांवों की ओर फैलता, तो भारी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।
वीडियो देखें
khairagarh-chemical-factory-fire-toxic-smoke
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धुएँ से आँखों और गले में तेज़ जलन महसूस हुई, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
👉 अधिक जानकारी और पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें DNnews के साथ।


