खैरागढ़। खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा का जन्मदिन जिले में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छुईखदान स्थित मंगल भवन में जिला स्तरीय साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, साहित्यकार और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के साथ होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया, जिससे माहौल और भी उत्सवी हो गया।
छुईखदान पहुंचने पर श्रीमती वर्मा का कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बाजे-गाजे, फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के साहित्यकारों का शाल-श्रीफल, प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। मंच पर जिलेभर के कवियों और साहित्यकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर जिले के सभी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया। आयोजन में सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों के लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कुल मिलाकर यह आयोजन जन्मदिन समारोह के साथ-साथ साहित्य और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम बनकर उभरा, जिसकी जिलेभर में चर्चा रही।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे


