खैरागढ़! विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने ग्राम खमतराई, दिलीपपुर और सण्डी (नर्मदा) में आयोजित मानस गान एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। ग्राम खमतराई (खैरागढ़): यहाँ आयोजित मानस गान सम्मेलन में उन्होंने रामायण की चौपाइयों के माध्यम से जीवन में मर्यादा और सत्य के महत्व को साझा किया।
ग्राम दिलीपपुर: यहाँ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा जी ने मानस गायन एवं टीका शैली सम्मेलन में शिरकत की। टीका शैली की पारंपरिक कला की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और विरासत ही हमारी असली पहचान है।ग्राम सण्डी: आयोजित मानस गान सम्मेलन में पहुँचकर उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उपस्थित जनसमूह के साथ प्रभु श्री राम की आराधना की।
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए श्रीमती वर्मा ने कहा, "मानस गान केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मकता का संचार भी करते हैं।" और भक्ति मार्ग और सामाजिक एकता पर बल दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानस मंडलियों के कलाकार और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


