खैरागढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना गातापार क्षेत्र के ग्राम मुढीपार में पुलिस ने गांजा बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए आरोपी पिरीत राम साहू (52 वर्ष) को पकड़ा गया। उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे हरे रंग की पॉलीथिन में 172 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1700 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट 1985 की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए उप जेल सलोनी में निरुद्ध किया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


