खैरागढ़, जिले में इन दिनों नाबालिग बालिकाओ का अपहरण और दुष्कर्म का मामला तेजी से सामने आ रहा है, आये दिन यह घटना देखने को मिल रहा है, प्रार्थी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को संदेही डोमर सिंह द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर नाबालिग अपहृता एवं संदेही का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका अपहृता को दिनांक 07/04/2026 को बरामद किया जाकर परिजन को सुपुर्द किया गया। आरोपी डोमार सिंह मेरावी पिता लीला राम मेरावी उम्र 33 साल साकिन भेन्ड्रा थाना छुईखदान जिला केसीजी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। जिस 21 अप्रैल को गिरफ्तार कर आरोपी डोमार सिंह मेरावी को न्यायालय पेश कर जुडिशियल न्यायिक मे उपजेल सलोनी भेजा गया।


