जिला पंचायत सदस्य बोलीं—युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा असर, सरकार दे जवाब
खैरागढ़। जिला पंचायत सदस्य निर्मला विजय वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए छत्तीसगढ़ में कथित रूप से बढ़ रही हफीम (अफीम) की खेती और शराब दुकानों के विस्तार को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की धरती, जिसे “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” की पहचान से जाना जाता है, वहां इस तरह की गतिविधियां चिंता का विषय हैं। उनका आरोप है कि यदि कहीं हफीम की खेती हो रही है तो यह स्पष्ट किया जाए कि इसके पीछे किसका संरक्षण है।
निर्मला विजय वर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों का असर आने वाली पीढ़ी और युवाओं पर पड़ सकता है, इसलिए सरकार को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में जगह-जगह शराब दुकानों के विस्तार के साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन मुद्दों को गंभीरता से देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।


