खैरागढ़-छुईखदान ब्लॉक के ग्राम पंचायत आमाघाट कादा में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। जनपद सदस्य श्रीमती कुसुम नेहरू लाल जंघेल के मुख्य आतिथ्य में 3.40 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
इस दौरान तालाब पीचिंग, सोलर स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत एवं नाली मरम्मत जैसे जरूरी विकास कार्यों की शुरुआत की गई, जिससे गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आमाघाट कादा की सरपंच श्रीमती कांति बाई पटेल, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस बार गांव में विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने माहौल को और भी श्रद्धामय बना दिया, जिससे लोगों ने इसे माता रानी का आशीर्वाद बताया।
🔸 जनपद सदस्य का स्पष्ट संदेश
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती कुसुम नेहरू लाल जंघेल ने कहा—
👉 “न वादा होगा और न घोषणा, सीधा-सीधा काम होगा।”
उन्होंने बताया कि इसी सोच के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
इसका कार्यक्रम में गांव के प्रतिष्ठित एवं भाजपा के साथीगण की उपस्थिति रही जिसमें सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र पटेल सचिव विजय कुमार साहू भारत पटेल शत्रोहन पटेल ओमप्रकाश पटेल मुकुंद पटेल उमेंद्र पटेल गोवर्धन पटेल संतोष पटेल प्यारेलाल जंघेल पंच नकुल गहने पंच प्रतिनिधि भुवनेश्वर कुमार पटेल पंच विनोद पटेल पंच यशवंत पटेल राजेश पटेल व अन्य साथी गण उपस्थित रहे।


