खैरागढ़। जिला केसीजी पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक एवं अशोभनीय सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना गातापार पुलिस ने इंस्टाग्राम पर अनुचित वीडियो साझा करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साइबर एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त सूचना के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध सामग्री अपलोड किए जाने की जानकारी सामने आई थी। जांच के दौरान थाना गातापार क्षेत्र के ग्राम लछना निवासी 26 वर्षीय युवक के इंस्टाग्राम अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया जाना पाया गया।
मामले में थाना गातापार में आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना गातापार पुलिस एवं जिला केसीजी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


