खैरागढ़। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और बेलगाम महंगाई के विरोध में रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के किल्लापारा स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे जहां जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया. प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पम्प के पास में धरना प्रदर्शन किया गया. साथ ही पुलिस प्रसाशन के साथ झुमा झटकी भी हुई .
कांग्रेसियों ने जोरदार नारा लगते हुए केंद्र सरकार को घेरा . पेट्रोल पम्प के पास तनाव जैसा माहौल रहा . प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल सतक पार जनता पर क्यों अत्याचार डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम कैसे चलेगा आम इंसान का काम जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जनता की जेब पर लगातार बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरुण भारद्वाज ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। महंगाई ने गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के चुनाव तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए लेकिन चुनाव खत्म होते ही सीधे तीन रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही अपने भाषणों में इस बात की आशंका जता चुके थे कि चुनावी खर्च की भरपाई जनता की जेब से की जाएगी।
विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं से दूर केवल टैक्स वसूली में लगी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों पर सीधा पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल पेट्रोल-डीजल के दाम कम करे और जनता को राहत दे. श्री देवांगन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलांबर वर्मा, दीपक देवांगन, महिला जिलाध्यक्ष आरती महोबिया, सूर्यकांत यादव, भरत चंद्राकर, अरशद खान, महिला शहर अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर, शेखर दास वैष्णव, पूरन सारथी, महेश यादव, मोहित भांडेकर, किशन रजक, भूपेंद्र वर्मा, सूरज देवांगन, रतन सिंघी, आकाश सिंह, कन्हैया रजक, ईश्वरी वर्मा, राहुल बंजारे, जितेंद्र रजक, रजा लहरे, विनोद सिन्हा, हरी दर्शन ढीमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


