खैरागढ़। राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में ‘फिट इंडिया 2026’ एवं ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को समर्पित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। 28 से 30 अगस्त तक आयोजित इस महोत्सव में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। थाईलैंड, बांग्लादेश, म्यांमार सहित अन्य देशों से आए विदेशी विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा के मार्गदर्शन और खेल प्रभारी डॉ. रबि नारायण गुप्ता की देखरेख में आयोजित महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महोत्सव के पहले दिन खेल जागरूकता रैली, सामूहिक शपथ और दौड़ का आयोजन किया गया। दूसरे दिन बैडमिंटन, स्पून रेस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। अंतिम दिन कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों और विदेशी विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
ये रहे प्रमुख विजेता
100 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग): प्रथम अनिल नायक, द्वितीय अमित कुमार और तृतीय रवि पोडियम रहे।
महिला वर्ग: प्रथम भारती, द्वितीय सुक्की कर्तामी और तृतीय संगीता रहीं।
स्पून रेस (पुरुष वर्ग): प्रथम बिकन रामचारी, द्वितीय आशीष कुमार मैहर और तृतीय किशन संदेकर रहे।
महिला वर्ग: प्रथम चाव (म्यांमार की विदेशी छात्रा), द्वितीय सनिग्धा मित्रो (बांग्लादेश की विदेशी छात्रा) और तृतीय अन्जिता रहीं।
शोधार्थी वर्ग: प्रथम निहारिका और द्वितीय मधुस्मिता पॉल रहीं।
बैडमिंटन (पुरुष वर्ग): प्रथम अमित कुमार, द्वितीय अक्षत जैन और तृतीय खुलुम्गिरी माचाहरी रहे।
महिला वर्ग: प्रथम सोनाली ब्रह्मा, द्वितीय लीना दिमरी और तृतीय अन्जिता रहीं।
शोधार्थी वर्ग: प्रथम मधुस्मिता पॉल और द्वितीय निहारिका रहीं।
वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में कप्तान साहिल नाग के नेतृत्व वाली टीम विजेता रही। टीम में पवित्र, पवन कुमार, खुलुम्गिरी माचाहरी, अशोक लोहार, अमित कुमार और निलेश गुप्ता शामिल रहे।
बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में कप्तान डेविड किस्पोत्ता के नेतृत्व वाली टीम विजेता रही। टीम में किशन संदेकर और सुरेन्द्र कुमार साहू शामिल रहे।
कबड्डी पुरुष वर्ग में कप्तान अनिल नायक की टीम ने जीत हासिल की। टीम में चन्द्रेस कुमार, राम विलाश बसुमतारी, गुलशन कट्टम, तिजेस सोरी, देवेन्द्र ध्रुवे, मुकेश यादव और रवि गोस्वामी शामिल रहे।
कबड्डी महिला वर्ग में कप्तान भारती के नेतृत्व वाली टीम विजेता रही। टीम में डोली कुंजाम, कंगना रोय, जल्वती, सीमा मंडावी, रीना, पूनम बघेल और हिमांशी मंडावी शामिल रहीं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा द्वारा पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
समापन अवसर पर खेल प्रभारी डॉ. रबि नारायण गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, आयोजन समिति तथा आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप किंडो, कपिल वर्मा, अतिथि व्याख्याता डॉ. मनिंदर सिंह धुन्ना, डॉ. उमेश नेताम सहित शोधार्थी निहारिका, नूतन, जयपाल एवं मधुस्मिता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न हुआ।




