खैरागढ़। जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साल्हेकला में अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और लगातार प्रताड़ना करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साल्हेकला निवासी Naveen Lodhi अपने परिवार के सदस्यों के साथ लगातार विवाद, गाली-गलौज और परेशान करने जैसी हरकतें कर रहा था। मामले की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 35/62/2026 के तहत धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत उपजेल सलोनी भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पूरी कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


