खैरागढ़/बाजार अतरिया। ग्राम पंचायत बाजार अतरिया में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए नथेला मंदिर के सामने नवनिर्मित झूला, फिसलपट्टी, शेड एवं मिनी गार्डन का लोकार्पण किया गया। वहीं बजरंग चौक में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शैडो विधायक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को जनसुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि झूला, फिसलपट्टी एवं मिनी गार्डन के लोकार्पण से बच्चों को मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। वहीं बजरंग चौक में सीसी रोड एवं नाली निर्माण से आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन से ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल रहा।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, मंडल प्रभारी विकेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष केशव चंदेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुर्रे, जनपद सदस्य दीक्षा पूर्णचंद गुप्ता, सरपंच बिमला हरप्रसाद वर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रेमसागर गुप्ता सहित विष्णु वर्मा, राकेश वर्मा, शिवांश बहादुर, केवल चंदेल, युवराज साहू, जागेंद्र दास मानिकपुरी, किशोर जंघेल, पप्पू सिन्हा, लालाराम, संजय एवं भोला सहित भारतीय जनता पार्टी बाजार अतरिया मंडल के सक्रिय सदस्य, मोहल्ले की माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय संगठन की प्रतिबद्धता दिखाई दी।



