खैरागढ़ - ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चिंगली में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। गाँव में सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम के निर्माण कार्य का शुभ भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विकास कार्य की शुरुआत होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह और खुशी की लहर है।
अतिथियों की उपस्थिति और कार्यक्रम की अध्यक्षता
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जमुना नरेश कुर्रे द्वारा की गई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पीला बाई ज्ञानेंद्र वर्मा ने मंच साझा किया।अतिथियों का ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई।
बरसात के दिनों में समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि ग्राम चिंगली के निवासी काफी समय से मुक्तिधाम निर्माण की मांग कर रहे थे। अंतिम संस्कार जैसी व्यवस्था में सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण हो जाने से विशेषकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली भारी दिक्कतों और असुविधाओं से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं का विस्तार करना ही पहली प्राथमिकता है।
ग्रामीणों ने जताया आभार
मुक्तिधाम निर्माण की आधारशिला रखे जाने पर ग्रामवासियों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह एवं अन्य अतिथियों का सहदय आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विकेश गुप्ता, देवकुमार सेन, हरप्रसाद वर्मा, नरेश कुर्रे, प्रेमसागर गुप्ता, गणेश वर्मा, उत्तम वर्मा, ज्ञानेंद्र चन्देल, युवराज साहू, योगेश वर्मा, चित्ररेखा वर्मा, तरुण गुप्ता, कमलेश वर्मा, सन्तु वर्मा, लता वर्मा, मालती वर्मा, सरस्वती वर्मा, सरिता वर्मा, तामेश्वर सेन, रविलाल वर्मा, उषा वर्मा, थानसिंग वर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



