खैरागढ़ ! DNnews -राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए केसीजी जिले से अथर्व सिंह का चयन 24वीं राज्य स्तरीय शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता 1सितम्बर से 4 सितम्बर तक अंबिकापुर (सरगुजा) में आयोजित होगी।जिसमें दुर्ग शिक्षा संभाग की टीम में जिला केसीजी के वेसलियन इंग्लिश मिडियम के कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्र फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह पिता अभिलेख सिंह का चयन जिला बालोद में आयोजित संभागीय प्रतियोगिता से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु दुर्ग संभाग की टीम में हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु टीम जनरल मैनेजर किशोर मेहरा जिला क्रीड़ा अधिकारी बालोद के नेतृत्व में 30 अगस्त को दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन से रवाना हुए।
Loading...


