खैरागढ़। शासकीय प्राथमिक शाला जुनवानी, संकुल केंद्र सिंघौरी (वि.ख. खैरागढ़) में वर्ष 2025–26 की जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 28 और 29 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। विद्यालय एवं ग्रामवासी इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा बाल क्रीड़ा स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने की अपेक्षा है।
उद्घाटन समारोह : 28 नवंबर 2025, शुक्रवार
उद्घाटन कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगा।
मुख्य अतिथि — शताक्षी सिंह जिला पंचायत सदस्य
विशिष्ट अतिथि —
दीक्षा पूर्णाचंद गुप्ता (जनपद पंचायत सदस्य)
नीलम राजपूत (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़)
आर.एस. बघेल (संकुल प्राचार्य, सिंघौरी)
डागेश्वर वर्मा (सरपंच, ग्राम पंचायत जुनवानी)
संमुद रामबिलास वर्मा (उपसरपंच)
पंचायत प्रतिनिधि :उषा हीरालाल वर्मा, अनिता नंदकुमार वर्मा, सुनिती पिताम्बर वर्मा एवं ऋषि वर्मा


