खैरागढ़,छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिले के ग्राम पंचायत सीताडबरी (ब्लॉक छुईखदान) के युवा भगवती साहू ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयनित होकर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
यह उपलब्धि भगवती साहू की कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है, जो अब क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं, यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन हो।


