Khairagarh, Rajat jayanti Mahotsav : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासकीय हाई स्कूल भरदाकला में रजत जयंती महोत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालय की प्राचार्या सुश्री पायल मेश्राम के सक्रिय मार्गदर्शन में शिक्षकों, विद्यार्थियों और समुदाय की सहभागिता से सप्ताहभर विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं।


