खैरागढ़।राज्यपाल गोद ग्राम सोनपुरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यार्थियों ने कई महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा किया और विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण की शुरुआत छुईखदान की बुनकर सोसायटी से हुई, जहां बच्चों ने हथकरघा व बुनाई की प्रक्रिया को नज़दीक से देखा और समझा। इसके बाद कृषि महाविद्यालय छुईखदान में छात्रों ने आधुनिक कृषि तकनीकों, बीजों और फसलों के बारे में उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं।



