खैरागढ़,भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री लाल जी द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा जिला सचिव श्री कृष्ण कुमार वर्मा एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री धनुष सिन्हा के निर्देशन में जिला स्तरीय तृतीय स्काउट-गाइड सह निपुण रोवर-रेंजर जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 19 से 22 अगस्त 2025 तक शासकीय हाईस्कूल जोरातराई (विकासखंड खैरागढ़) में आयोजित हो रहा है।
इस शिविर में जिले के 26 स्कूलों से कुल 147 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जिनमें 34 स्काउट, 33 गाइड, 49 रोवर एवं 31 रेंजर सम्मिलित हैं। प्रतिभागियों को प्रवेश से तृतीय सोपान स्काउट-गाइड तथा प्रवेश से निपुण रोवर-रेंजर तक की पाठ्यक्रमीय प्रशिक्षण एवं जांच प्रदान की जा रही है।



