खैरागढ़, छत्तीसगढ़।खैरागढ़ विकासखंड के अंतर्गत स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, जोरातराई में आज कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की बौद्धिक क्षमताओं और प्रधानमंत्री पोषण योजना की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
बच्चों से आत्मीय संवाद और शैक्षणिक परीक्षण
निरीक्षण के दौरान कक्षा पहली और दूसरी में गणित का पाठ चल रहा था। कलेक्टर चंद्रवाल ने बच्चों से जोड़ (Addition) से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कक्षा की दीवारों पर बने चित्रों, रंगों और इंद्रधनुष के सात रंगों की पहचान कराई।
सही उत्तर मिलने पर कलेक्टर ने बच्चों की तालियों के माध्यम से हौसला अफजाई की और उन्हें चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। इस पूरे समय वे स्वयं एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए, जिससे कक्षा का वातावरण बेहद जीवंत और संवादात्मक बन गया।


