खैरागढ़ | हिट एंड रन मामले में केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता
थाना गंडई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरदकठेरा में जनवरी 2026 को हुए हिट एंड रन मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खेत जा रही महिला को कुचलकर फरार हुए लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के चालक को केसीजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना में मरदकठेरा निवासी ललिता साहू (53 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। आरोपी ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मारी और फरार हो गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच के दौरान सहसपुर लोहारा स्थित बजाज शोरूम से अहम सुराग मिला, जिसके बाद पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AU 3664 के चालक शैलेन्द्र निर्मलकर (23 वर्ष), निवासी ग्राम ईरिमकसा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
➡️ महिला को कुचलकर भागने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को केसीजी पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।


