खैरागढ़। शहर में खुलेआम उपद्रव और गुंडागर्दी कर रहे एक युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामला वार्ड नंबर 6 बरेठपारा का है, जहां आरोपी ने नशे की हालत में हंगामा मचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमन रजक उर्फ फनिष (19 वर्ष) शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए लोगों को धमका रहा था। इतना ही नहीं, उसने एक किराना दुकान में तोड़फोड़ भी की, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की शिकायत श्रीमती आशा पाल द्वारा थाना में दर्ज कराई गई। शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर खैरागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। साथ ही इस्तगाशा क्रमांक 22/139/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसडीएम न्यायालय खैरागढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
👉 पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


