Dileep Shukla Salhewara
खैरागढ़, साल्हेवारा – जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. आशीष शर्मा ने हाल ही में साल्हेवारा स्थित अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न सेवाओं, जैसे कि डिलीवरी, आईपीडी और ओपीडी, के संचालन का बारीकी से मूल्यांकन किया और मरीजों से सीधे संवाद किया।


