ग्राम स्तरीय समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन ने फाइलेरिया के मरीजों को उपचार और बचाव हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी
बीपीएम श्री बृजेश ताम्रकार
चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश मंडावी
श्री के. पी. साहू (बीईटीओ)
मलेरिया सुपरवाइजर श्री विवेक मेश्राम
श्री मनमोहन जंघेल
श्रीमती पी. भिखुंडी, प्रीतम भारद्वाज (एएनएम)
ग्राम की समस्त मितानिन
दवा सेवन की तिथि और प्रक्रिया
27 फरवरी से 2 मार्च तक बूथ पर दवा सेवन कराया जा रहा है।
3 मार्च से 13 मार्च तक घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी।
ग्रामीणों से अपील
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही मुफ्त दवा का
सेवन जरूर करें ताकि इस लाइलाज बीमारी से बचाव किया जा सके।