खैरागढ़।नगर विकास के बड़े-बड़े वादों के साथ चुने गए जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है। नगर अध्यक्ष से लेकर अधिकांश पार्षदों का वर्तमान रिपोर्ट कार्ड देखें तो जनता उन्हें पूरी तरह खारिज करती नजर आ रही है।
शहर की मूलभूत समस्याएं लगातार बदतर होती जा रही हैं—नालियां जाम और बजबजा रही हैं, सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यही है नगर विकास?
इसी बीच लालपुर वार्ड में लंबे समय से चली आ रही पानी और सफाई की समस्या को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के हस्तक्षेप के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया है।
दो दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड का निरीक्षण किया, जहां गंदगी, जाम नालियां और पेयजल संकट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका को 2 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी थी। साथ ही साफ कहा गया था कि समय पर समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
चेतावनी के बाद नगर पालिका की टीम ने लालपुर क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
👉 नालियों की सफाई
👉 कचरा उठाव
👉 जल आपूर्ति सुधारने के प्रयास
मौके पर शहर महामंत्री दीपक देवांगन और शेखर दास वैष्णव ने निरीक्षण कर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ दबाव में की जा रही है और अभी तक कोई स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा।
वहीं मनराखन देवांगन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में फिर से लापरवाही हुई, तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
"चेतावनी के बाद जागा प्रशासन! क्या बिना दबाव के नहीं होगा विकास? 🤔"
#Khairagarh #Nagarpalika #Congress #LocalNews #DNNews


