खैरागढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 210 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को थाना खैरागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भूरे रंग की स्कूटी क्रमांक CG07-LW-5782 में दो व्यक्ति गांजा लेकर डोंगरगढ़ की ओर से डारा-भंडारपुर होते हुए खैरागढ़ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम गठित कर ग्राम अमलीडीह के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई।
इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए की स्कूटी आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। उनकी पहचान युवराज साहू (31 वर्ष), पिता धनुक राम साहू और पुखेन्द्र साहू (18 वर्ष), पिता पुष्पेन्द्र साहू, दोनों निवासी ग्राम सिवनी कला, थाना मोहारा, जिला डोंगरगढ़ के रूप में हुई।
पुलिस ने नियमानुसार धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस देकर दोनों संदिग्धों एवं वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की


