खैरागढ़,छुईखदान थाना क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 09 कनक नगर निवासी राजेश चन्द्राकर उर्फ पुच्ची (55 वर्ष) के खिलाफ लंबे समय से अवैधानिक और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता की शिकायतें मिल रही थीं।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छुईखदान पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इस दौरान इस्तगासा क्रमांक 31/57/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उपजेल सलोनी भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अवैधानिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस पूरी कार्रवाई में छुईखदान थाना पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी अधिकारियों द्वारा सराहना की गई है।


