खैरागढ़, खैरागढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घटना की सूचना मिलने के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 को खैरागढ़ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक ने बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय गुप्ता (25 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले की जांच जारी है।


