खैरागढ़ (केसीजी)।होली त्यौहार के अवसर पर 3 मार्च को जिले में देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में बेतहाशा बिक्री दर्ज की गई। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 2 करोड़ 67 लाख 43 हजार 570 रुपये की बम्पर बिक्री हुई। यानी होली पर शराब प्रेमियों ने करीब ढाई करोड़ रुपये की शराब खरीदी।
जिले में अकेले खैरागढ़ की प्रीमियम दुकान में ही 3 मार्च को 30 लाख 9 हजार 580 रुपये की बिक्री दर्ज की गई। त्यौहार के दो दिन पहले से लेकर शुक्रवार रात तक दुकानों में भारी भीड़ देखी गई। पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद दोपहर बाद कई जगहों पर वैरायटी की कमी भी नजर आई। लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग द्वारा सप्लाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी।
देशी मदिरा दुकानों की बिक्री (रुपये में):
* खैरागढ़ – 24,49,920
* छुईखदान (कम्पोजिट) – 15,78,240
* गण्डई (कम्पोजिट) – 19,69,920
* मुढ़ीपार – 17,28,960
* साल्हेवारा – 3,57,120
* जालबांधा – 19,89,120
* पैलीमेटा – 7,98,720
योग (देशी): 1,08,72,000 रुपये
विदेशी मदिरा दुकानों की बिक्री (रुपये में):
* खैरागढ़ – 27,71,800
* छुईखदान – 23,87,930
* गण्डई – 20,12,860
* मुढ़ीपार (कम्पोजिट) – 19,64,420
* साल्हेवारा (कम्पोजिट) – 4,22,980
* जालबांधा (कम्पोजिट) – 24,29,600
* पैलीमेटा (कम्पोजिट) – 8,72,400
* प्रीमियम दुकान खैरागढ़ – 30,09,580
योग (विदेशी): 1,58,71,570 रुपये
👉 दोनों श्रेणियों को मिलाकर जिले में कुल 2,67,43,570 रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई।


