rajnandgaov.छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने मनगटा में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई को विधि सम्मतत बताते हुए कहा कि जिले में अवैध कार्यों की बाढ़ आ गई है यहां तक की प्रत्येक ग्रामों में भी अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं और राजस्व विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती है उसी तर्ज पर मनगटा जुराडबरी, जोड़तराई,क्षेत्र में लगभग डेढ़ सौ से अधिक रिशार्ट बने हुए हैं उन रिसोर्ट का ना तो डायवर्सन हुआ है और ना ही निर्माण की विधिवत अनुमति ली गई है और लगातार वहां शराबखोरी अय्याशी के मामले सामने आ रहे हैं पुलिसिया कार्यवाही भी हो रही है लेकिन अवैध निर्माण,डायवर्शन के बारे में कोई जांच पड़ताल नहीं होती है अब मनगटा क्षेत्र में प्रशासन सक्रिय हुई है तो ऐसी दशा में इस क्षेत्र के जितने भी रिसॉर्ट हैं उन रिसोर्ट की निर्माण एवं डायवर्सन की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करें और जिनके डायवर्सन नहीं हुए हैं निर्माण विधिवत अनुमति से नहीं है उन निर्माण कार्य निर्माण को बुलडोजर चलाकर जमीनदोज कर उनके संचालकों पर अपराध दर्ज करने की कार्यवाही आवश्यक है क्योंकि अवैध कार्यों में संलिप्तों को एक संदेश भी आवश्यक है। क्योंकि संस्कृति सभ्यता का क्षरन भी इस प्रकार के वातावरण से ही होता है।
Loading...



