खैरागढ़ ! DNnews-खैरागढ़ विधानसभा के छुईखदान ब्लाक के उदयपुर में 15-17 मई तक तीन दिवसीय शीतला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम रखा गया है. जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. 500 से भी अधिक महिलाये कलश लेकर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए. डीजे व गुदुम बाजा के साथ कलश यात्रा निकाला गया. कलश यात्रा कार्यक्रम में लगभग 2000 से अधिक लोग शामिल हुए महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन रात में कार्यक्रम रखा गया है साथ ही 16 मई को धर्म यात्रा का 79वा पड़ाव ग्राम उदयपुर में पहुंच रहा है जिसके अंतर्गत 1100 से भी अधिक लोगों के द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा अंतिम दिवस 17 मई को प्राण प्रतिष्ठा के साथ महाप्रसादी वितरण किया जाएगा
Loading...


