खैरागढ़ ! DNnews- गंडई में चल रहे शिव महापुराण कथा में इन दिनों पाकेटमारों से श्रद्धालुओ को बचकर रहना पड़ रहा है. क्योकि पाकेटमार भीड़ का फायदा उठाकर पाकेटमारी के काम को अंजाम दे रहे है. गत दिनों गंडई पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चार पाकेटमारों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. जिसमे अजीत सौरा पिता भुरवा सौरा उम्र 19 साल निवासी वार्ड नं. 11 पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम,वनिता मोरे पति शौर्य मोरे उम्र 35 साल ,सनिता सोनटेके पति रूद्र सोनटेके उम्र 40 साल ,प्रियांशी कामले पति रितेश कामले उम्र 45 साल सभी निवासी खेड़ागांव (बायपास के पास हनुमान मंदिर के पास थाना कल्मेशवर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) को पकडकर थाना लाकर चारो व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
Loading...


