खैरागढ़ ! DNnews - समस्त ग्रामवासी बाजार अतरिया के सहयोग से बाजार अतरिया मे श्रीमद देवी भागवत महापुराण यज्ञ का आयोजन दिनांक 10 फरवरी से 18 फरवरी तक रखा गया है. जिसमे कथावाचक आचार्य क्षमानिधि तिवारी रायपुर के द्वारा कथा का रसपान कराया जायेगा। समिति के सदस्यों ने आसपास के धर्मप्रेमियों को श्रीमद् देवी भागवत कथा का रसपान कर जीवन को धन्य बनाने कथा स्थल में आने की अपील की है..
इस दौरान पीठ स्थापना, कलश यात्रा, वेदीपजन देवी भागवत महात्म्य (महिमा) शिव - नारद, संवाद, सृष्टि निरुपण, मधु कैटभ की कथा, हयग्रीव अवतार व्यास तपस्या, शुकदेव जन्म, बुद्ध की कथा, सुद्युम्न-ईला चरित्र ब्रम्हा, विष्णु, महेश की दिक्षा, महारूद्राणी की कथा, प्रहलाद चरित्र सम्पूर्ण महाभारत की कथा, ध्रुवसंधि की कथा, सुदर्शन चरित्र नवरात्र पूजन विधान कुँवारी पूजन विधान, सुशिल वैश्य की कथा राम की शक्ति पूजन नर नारायण की कथा, भृगु श्राप चौक्सि अवतार की कथा शिव-सती प्रसंग, शिव पार्वती विवाह महिसा सुर की कथा, रक्तबीज वध, चंड-मुंड वध, शुम्भ निशुम्भ वध, सभी दैत्यों का वध, सुरथ - समाधी की कथा एवं चढ़ौत्री गीता प्रवचन, गीता दान, विल्व वर्षा, प्रसादी वितरण आदि कथा स्थल में सुनने को मिलेगा


