खैरागढ़/छुईखदान |थाना छुईखदान, जिला केसीजी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी द्वारा थाना छुईखदान में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 77/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका एवं आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।
पीड़िता के बयान के आधार पर जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार जबरन शारीरिक शोषण किया जा रहा था। इसके बाद मामले में धारा 64(2)(ड), 96 बीएनएस एवं धारा 6 पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
### गिरफ्तार आरोपी
दीपजोल कलसा
पिता – अमर कलसा
उम्र – 22 वर्ष
निवासी – ग्राम कंचारिपारा, 14 परगना, पश्चिम बंगाल
पुलिस ने आरोपी दीपजोल कलसा को 27 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उपजेल सलोनी न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
### पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता
थाना छुईखदान पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सजग नजर आ रही है।


