खैरागढ़,बाजार अतरिया। मां लक्ष्मी उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बाजार अतरिया में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है।
आयोजन के तहत 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को रात्रि 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें रंगझरोखा की टीम के कलाकार रिकी देवांगन एवं दुष्यंत हरमुख अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 14 नवंबर को सुबह 10 बजे मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन कार्यक्रम में जय मां पाताल गंगा बालिका पुरन जस परिवार, शहीद नगरी छुईखदान द्वारा जस प्रस्तुति दी जाएगी।
मां लक्ष्मी उत्सव समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।



