राजनांदगांव। मनगटा स्थित व्हिस्लिंगवुड्स रिसोर्ट में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के मामले में राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना से जुड़े व्हिस्लिंगवुड्स रिसोर्ट को भी पुलिस ने सील कर दिया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। रास्ते में जबरन शराब पिलाई गई और बाद में मनगटा स्थित रिसोर्ट में उसकी नशे की हालत का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना में युवती को गंभीर चोटें भी आईं।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिली सूचना के बाद थाना सोमनी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों, परिजनों के बयान एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
गिरफ्तार आरोपी
🔹 आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष), निवासी बुचीभरदा, राजनांदगांव
🔹 छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष), निवासी टेड़ेसरा, राजनांदगांव
🔹 घनश्याम बेलचंदन (25 वर्ष), निवासी निकुम, जिला दुर्ग
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 64, 115(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस का बड़ा संदेश
घटना के बाद पुलिस ने व्हिस्लिंगवुड्स रिसोर्ट को नियमानुसार सील कर दिया है। इस कार्रवाई को जिले के अन्य रिसोर्ट संचालकों के लिए भी सख्त संदेश माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
DNnews
खबर वही, जो लगे सही

